{"_id":"5aa82d604f1c1ba2238b5071","slug":"81520971104-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता की बेटी नहीं मिली, दिन भर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेता की बेटी नहीं मिली, दिन भर हंगामा
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता की बेटी नहीं मिली, दिन भर हंगामा
मेरठ। बसपा नेता की नाबालिग बेटी का चौथे दिन भी सुराग नहीं लगा। सिविल लाइन थाने में बसपा नेता ने मंगलवार को बेटी के अपहरण में दस लोगों को नामजद कराया।
पुलिस ने सोमवार को आरोपी पक्ष के परिवार की महिलाओं को बुलाकर पूछताछ की थी। जिन्होंने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया था। इस मामले में मंगलवार दिन भर गहमागहमी रही। आरोपी पक्ष की महिलाएं दोपहर को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचीं। जहां पर डॉक्टरों ने बिना पुलिस की चिट्ठी के मेडिकल करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने बसपा नेता के आवास पर हंगामा किया। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। दिन भर पुलिस तैनात रही।
पुलिस की मानें तो बसपा नेता की बेटी की लोकेशन दिल्ली में बताई जा रही है। सोमवार को पुलिस की टीम दिल्ली गई थी। आरोपी का एक रिश्तेदार दिल्ली में बताया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि नामजद तीन महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं। बसपा नेता की बेटी का सुराग नहीं लगा है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तलाश कर रही है।
विज्ञापन
खास बातें:
सिविल लाइन थाने में दस लोगों पर अपहरण का केस दर्ज