फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मवाना में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

मवाना में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Thu, 08 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मवाना में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा
मवाना में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा
विज्ञापन

मवाना/मेरठ । मवाना थाना क्षेत्र के गांव मवाना खुर्द में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला। बुधवार सुबह दलित समाज के लोगों ने प्रतिमा टूटी देखी तो आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने नई प्रतिमा लगवाकर मामला शांत कराया।
मवाना खुर्द गांव में तालाब के पास बाबा साहब की प्रतिमा लगी है। असामाजिक तत्वों ने मंगलवार रात प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। दलित समाज के लोग इसके विरोध में सड़क पर उतर आए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, सीओ यूएन मिश्र और मवाना थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा आसपास के थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और लोगों को जाम लगाने से रोका। लेकिन लोग सड़क किनारे धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक नई प्रतिमा नहीं लगेगी और प्रतिमा स्थल की चारदीवारी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। एसडीएम ने प्रतिमा बदलवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि मामला कोर्ट में लंबित होने पर चारदीवारी का निर्माण नहीं कराया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय फिर हंगामा हो गया, जब बाबा साहब की छोटी प्रतिमा (लगभग डेढ़ फीट) को स्थापित कराने का प्रयास किया गया। दलित समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा लगेगी तो बड़ी लगेगी। काफी देर तक इसको लेकर विवाद होता रहा। बाद में प्रशासन ने बाबा साहब की बड़ी प्रतिमा (लगभग ढाई फीट) को स्थापित कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मवाना खुर्द निवासी कपिल पुत्र चरण सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की थाने में तहरीर दी है। सीओ मवाना का कहना है कि प्रतिमा तोड़ने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा के पास एक सिपाही तथा दलित समाज के दो लोगों की ड्यूटी रात 12 से सुबह 6 बजे तक लगाई गई है।
पहले भी क्षतिग्रस्त हुई है प्रतिमा
असामाजिक तत्वों ने तीसरी बार इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। बीते अगस्त माह में भी असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रशासन ने प्रतिमा को बदलवाकर मामला शांत कराया था।

सख्त कार्रवाई करेंगे
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव के अनुसार प्रतिमा बदलवा दी गई है। इसकी सुरक्षा के लिए शीघ्र ही लोहे का जाल लगवाया जाएगा। जिन लोगों ने प्रतिमा तोड़ी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खास बातें:
- सीओ और एसडीएम ने दलित समाज के लोगों को बमुश्किल समझाया
- लगाई गई दूसरी प्रतिमा, जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed