फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दरोगा की पत्नी का हत्यारोपी हुआ 25 हजारी

दरोगा की पत्नी का हत्यारोपी हुआ 25 हजारी

Mon, 05 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दरोगा की पत्नी का हत्यारोपी हुआ 25 हजारी
मेरठ। शास्त्रीनगर में दरोगा की पत्नी की हत्या के मुख्य आरोपी अर्जुन राणा पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ है। मुख्य हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी बृजपाल सिंह 44 वी वाहिनी पीएसी मेरठ में दरोगा हैं। जो परिवार के साथ नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित के ब्लॉक में रह रहे हैं। एक मार्च को होली के दिन इलाके के शातिर बदमाश अर्जुन राणा ने दरोगा की पत्नी सुमन की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि गोलीबारी में दरोगा का बेटा कविंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि अर्जुन इस केस का मुख्य आरोपी है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा अर्जुन के चचेरे भाई शिवा की भी तलाश है। इनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ सिविल लाइन और एएसपी की टीमें लगाईं हैं। पुलिस की एक टीम नोएडा में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन बताएगा मुख्य कारण
पुलिस के अनुसार इस केस में दरोगा द्वारा नामजद किए गए चार आरोपियों ओमपाल, प्रताप, जितेंद्र और शक्ति से पूछताछ की जा रही है। इन आरोपियों की लोकेशन की भी जांच कराई जा रही है। हालांकि हत्या की घटना के समय इन चारों आरोपियों की लोकेशन घटना स्थल की नहीं बताई गई।

दहेज हत्या से नहीं मिल रही थ्योरी
एसएसपी का कहना है कि दरोगा बृजपाल की छोटी बहन सविता की ससुराल खरखौदा क्षेत्र के जमनानगर में है। एक साल पहले सविता की दहेज को लेकर हत्या हुई थी, जिसमें पति, सास और ससुर जेल गए थे। सविता की हत्या में बृजपाल, सुमन और बेटा कवींद्र चश्मदीद गवाह हैं। केस ट्रायल पर है और जल्द उनकी गवाही होनी है। गवाही से पहले सुमन की हत्या कर दी गई। एसएसपी के अनुसार दहेज हत्या और उस केस की गवाही से अभी तक सुमन की हत्या की थ्योरी अलग है। मुख्य हत्यारोपी अर्जुन राणा ही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि हत्या का कारण गुंडा टैक्स वसूलना था या कोई अन्य वजह रही।
खास बातें:
शास्त्रीनगर में एक मार्च को हुई थी पीएसी के दरोगा की पत्नी की हत्या
मुख्य आरोपी अर्जुन राणा हुआ इनामी, चार लोगों से हो रही पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed