फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिल्डर संजीव मितल ने की 35 करोड़ की बैनामी संपति सरेंडर

बिल्डर संजीव मितल ने की 35 करोड़ की बैनामी संपति सरेंडर

Tue, 13 Feb 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
बिल्डर संजीव मितल ने की 35 करोड़ की बैनामी संपति सरेंडर
बिल्डर संजीव मित्तल ने की 35 करोड़ की बेनामी संपत्ति सरेंडर
विज्ञापन

मेरठ/गाजियाबाद। आयकर विभाग को बिल्डर संजीव मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ी सफलता हाथ लगी है। 6 फरवरी को देर रात तक चली कार्रवाई के बाद बिल्डर ने 35 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति सरेंडर कर दी है। आयकर रिटर्न में इस धन का उल्लेख नहीं किया गया है। आयकर टीम ने बिल्डर के ठिकानों से मिले कागजात, डायरी, लेजर बुक, बैंक खातों की पास बुक व लॉकर का रिकॉर्ड जब्त किया है।
संजीव मित्तल के राजकमल एंक्लेव स्थित ठिकानों से 29 दिसंबर को पुलिस ने 25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की थी। आयकर विभाग ने राजकमल एंक्लेव स्थित आवास व ऑफिस को सील कर दिया था। अब जैसे ही संजीव मित्तल कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लेकर आया तो आयकर विभाग ने पिछले हफ्ते आवास व ऑफिस की सील खोलकर सर्च की। बिल्डर की मौजूदगी में की गई कार्रवाई से आयकर टीमों ने मौके से लेजर, कच्चे बिल, लोन के कागजात, संपत्ति खरीद-बिक्री के बैनामे, पास बुक, परिजनों के नाम पर खरीदे गए वाहनों व बैंक लाकर का रिकॉर्ड जब्त किया। आयकर टीम ने ऑडिट करना शुरू किया तो चौंकाने वाले खुलासा हुआ। रिकार्ड के हिसाब से मौजूदा समय में बिल्डर की करीब 35 करोड़ रुपये की प्रापर्टी व निवेश अतिरिक्त पाई गई। जिसका कोई आयकर रिटर्न नहीं भरा गया। रिकॉर्ड के आधार पर काली कमाई का खुलासा हुआ तो बिल्डर ने लिखित में स्वीकार किया कि बाजार में लगा 35 करोड़ उसी का है।
विज्ञापन


लिखित में स्वीकार करना ही सरेंडर
नियमानुसार अगर कोई पार्टी लिखित में स्वीकार कर लेती है कि आयकर रिटर्न के अतिरिक्त बाजार में लगाई गई रकम उसी की है तो ऐसी स्थिति में उस रकम को सरेंडर धनराशि मान लिया जाता है। क्योंकि ऐसी रकम पर 100 फीसदी तक पेनल्टी तक का प्रावधान है। उधर आयकर सूत्रों का कहना है कि बिल्डर को 35 करोड़ के अतिरिक्त भी पैसा जमा करना पड़ सकता है, क्योंकि कई स्थिति में पकड़ी गई धनराशि पर पेनल्टी लगाई जाती है। हालांकि पूरी स्थिति विस्तृत ऑडिट के बाद ही साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed