{"_id":"5a6656284f1c1bb1208b4c78","slug":"81516656168-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर ने दोस्त के साथ खंगाला था शोरूम, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर ने दोस्त के साथ खंगाला था शोरूम, गिरफ्तार
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भैसाली रोडवेज अड्डे के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम से 18 लाख कैश और कीमती सामान चोरी होने की वारदात का क्राइम ब्रांच ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है।
पंजाबी पुरा निवासी अनुज अग्रवाल का रोडवेज के सामने वेदप्रकाश एंड संस के नाम से बिजली के सामान का शोरूम है। रविवार सुबह शोरूम के शटर के ताले टूटे मिले। शोरूम से करीब 18 लाख रुपये और इलेक्ट्रानिक्स का सामान चोरी हुआ था। पुलिस अफसरों के अनुसार क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस को जांच के दौरान शोरूम के नौकर अमन निवासी गेसूपुर पर शक हुआ। पूछताछ में अमन ने बताया कि चोरी की वारदात उसने अपने दोस्त नीरज के साथ अंजाम दी थी। अमन की निशानदेही पर पुलिस ने नीरज को भी गिरफ्तार कर चोरी हुआ कैश व सामान बरामद कर लिया।
प्लानिंग के साथ वारदात
शोरूम में रोजाना लाखों रुपये का कैश होता है, इसकी जानकारी नौकर अमन को थी। एक माह पूर्व अमन ने शोरूम में चोरी करने की प्लानिंग बनाई। इसके लिए उसने शटर के तालों की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी। शनिवार रात वारदात को अंजाम देने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकालकर ले गए थे। ताकि पुलिस को वह फुटेज में नहीं दिखें।
विज्ञापन
पहले भी जा चुका जेल
पुलिस का कहना है कि आरोपी अमन के साथ पुलिस ने शोरूम में काम करने वाले पुराने व वर्तमान कई नौकरों से पूछताछ की। अमन की दो बहनें सोमवार दिन भर अपने भाई को छुड़ाने के लिए सदर बाजार थाने में रही। बहनों ने बताया कि अमन पहले भी चोरी के मामले में जेल गया था। लेकिन अब उसने कसम खाई थी कि वह दोबारा चोरी नहीं करेगा। अमन की निशानदेही पर चोरी हुआ कैश बरामद होते ही बहन बोली कि जो गलत करेगा। वह जेल जाएगा। यह बात कहकर थाने से चली गईं।
खास बातें:
- 18 लाख की चोरी का क्राइम ब्रांच ने 24 घंटे में किया खुलासा,
- डुप्लीकेट चाबी से खोले थे ताले, चोरी हुआ कैश बरामद