{"_id":"5a3d6ca64f1c1bc45b8bdab3","slug":"81513974950-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के विरोध में घर में घुसकर हमला, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के विरोध में घर में घुसकर हमला, पथराव
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर मारपीट, पथराव
मेरठ। टीपी नगर के मलियाना में नशे में धुत युवकों ने एक घर पर हमला कर मारपीट और पथराव कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
मलियाना निवासी शम्मो पत्नी साबिर ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले तीन चार युवक चरस आदि का नशा करते हैं। शुक्रवार को युवक नशे में धुत होकर चौपले पर खडे़ होकर बदतमीजी कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो उनके घर में घुसकर हमला और पथराव कर दिया। इसमें साबिर के सिर में गहरी चोट आई। उन्हें बचाने आई उनकी दो बेटियां भी घायल हो गईं। साबिर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने टीपी नगर थाने में तहरीर दी है। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट का मामला है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।