फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुष्कर्म

दुष्कर्म

Wed, 27 Sep 2017 03:11 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में जेल गए मां-बेटे
विज्ञापन

मेरठ। माधवपुरम में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी और उसकी मां को ब्रह्मपुरी पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार करीब पांच साल पहले भी आरोपी बच्ची से दुराचार के मामले में पकड़ा गया था। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
सोमवार रात लोगों ने इस घटना के आरोपी प्रशांत चौधरी उर्फ अन्नू और उसकी मां की पिटायी कर दी थी। इस दौरान पुलिस पर भी हमला बोला था। आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर बाहर खड़ी एक पुलिसकर्मी की कार तोड़ दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रशांत को दुष्कर्म की धारा जबकि उसकी मां सुषमा को साजिश रचने की धारा में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रासुका की कार्यवाही होगी
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय के मुताबिक लोगों ने बताया कि आरोपी प्रशांत चौधरी ने वर्ष 2012 में एक बच्ची से ऐसी ही घिनौनी घटना की थी। प्रशांत उस समय किशोर था। पुलिस ने उसको किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा था। आरोपी का रिकॉर्ड खंगालने के बाद रासुका की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से की शिकायत
पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी इस मामले को लेकर एसएसपी से मिले। कहा कि आरोपी पहले भी ऐसी घटना कर चुका है। उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। माधवपुरम से पुलिस चौकी चंद कदमों की दूरी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची थी। जांच कराकर चौकी पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी ने जांच कराने की बात कही।

हेड कांस्टेबल की रिपोर्ट भेजी
आर्मी से रिटायर प्रशांत के पिता की चार साल पहले मौत हो गई थी। लोगों ने आरोप लगाया था कि एक दरोगा का प्रशांत के घर आना-जाना है। घटना के दौरान दरोगा वहीं पर था। जिसकी लोगों ने गाड़ी तोड़ी थी। एसएसपी ने इस मामले की जांच कराई तो सामने आया कि वह दरोगा नहीं बल्कि हेड कांस्टेबल मिट्ठन लाल सिंह है। जिसकी पोस्टिंग गाजियाबाद में है। मिट्ठन लाल आरोपी प्रशांत का मौसा बताया गया है। एसएसपी ने उसकी रिपोर्ट एसएसपी गाजियाबाद को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed