फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वारंट

वारंट

Tue, 05 Sep 2017 02:55 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
वारंट
मेरठ। किनौनी शुगर मिल में गुंडागर्दी करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होते ही आरोपियों ने सेटिंग से सरेंडर होना शुरू कर दिया है। सोमवार को जहां एक नामजद आरोपी ने थाने में सरेंडर किया तो मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों के सरेंडर करने की तैयारी है। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए कहा है कि अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

ठेकों को लेकर किनौनी मिल गेट पर फायरिंग करने और यूनिट हेड केपी सिंह को धमकी देने के मामले में रोहटा थाने पर भाजपा नेता उमेश गुर्जर, अमित गुर्जर, अमित उर्फ बंटी, नीटू, अमित शर्मा, संदीप, मोनू, श्याम सिंह निवासी किनौनी रोहटा व पंकज निवासी जिटौला रोहटा को नामजद किया गया था। भाजपाइयों की इस सरेआम गुंडागर्दी की ऑडियो और वीडियो फुटेज लखनऊ तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को एसीजेएम-10 नीरज बख्शी ने रोहटा थाने के दरोगा रामबीर के प्रार्थनापत्र को मंजूर करते हुए सभी नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। इसकी जानकारी लगते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया। चौतरफा घेराबंदी होते देख आरोपियों ने खुद ही सरेंडर होने के लिए पुलिस से सेटिंग करनी शुरू कर दी। बताया गया कि शाम को नामजद आरोपी पंकज निवासी जिटौला ने रोहटा थाने में सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करना बताया है। वहीं, मुख्य आरोपी उमेश गुर्जर और अमित गुर्जर ने भी मंगलवार को सरेंडर होने की बात पुलिस से कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव पड़ा तो आयी सरेंडर की कॉल
पुलिस नामजद आरोपी उमेश और अमित गुर्जर के परिवार व रिश्तेदारों के घर ताबड़तोड़ दबिश देने में लगी है। आरोपियों की सिफारिश करने वाले भाजपा नेताओं ने भी हाथ खींच लिए हैं। मामला लखनऊ तक पहुंचने पर कई नेता कुर्सी बचाने में लगे हैं। दबाव पड़ने पर आरोपियों ने पुलिस को कॉल करते हुए कह दिया कि वह सरेंडर करने को तैयार हैं। उधर, किनौनी मिल और यूनिट हेड की सुरक्षा में पुलिस फोर्स लगी है।
आरोपियों को कराओ गिरफ्तार
भाजपा नेता सतेंद्र भराला और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। मीनाक्षी ने किनौनी मिल पर गुंडागर्दी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि उमेश भाजपा कार्यकर्ता नहीं है। ऐसे गुंडों से भाजपा का कोई लेनादेना नहीं। वहीं, सतेंद्र ने एक सवाल पर कहा कि क्या अब गुंडे हमारा इस्तीफा लेंगे। एसएसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराने की बात कही।
पद का नहीं लालच, इस्तीफा देने को तैयार
डॉ. मीनाक्षी ने उमेश गुर्जर के उस बयान पर कि यदि मीनाक्षी भराला इस्तीफा दें तो वह खुद को पुलिस के सामने पेश कर देंगे, पर कहा कि उमेश गुर्जर जैसे गुंडों की बात पर वह कोई ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन यदि पुलिस ने शीघ्र ही उमेश सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह इस्तीफा देकर आंदोलन करेंगी। कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में अमन चैन उनकी प्राथमिकता में है, न कि जिपं. की सदस्यता, इसलिए इस्तीफा देने में उन्हें कोई हिचकिचाहट नहीं है।

जल्द होगी गिरफ्तारी
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि गिरफ्तारी वारंट लेते ही नामजद पंकज गिरफ्तार कर लिया, जो मुख्य आरोपी उमेश गुर्जर का चालक है। फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। शुगर मिल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
खास बात
- किनौनी मिल गेट पर फायरिंग और यूनिट हेड को धमकी देने का मामला
- नामजद भाजपा नेता समेत नौ आरोपियों के कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी
- एक आरोपी का थाने में सरेंडर, तीन आरोपी आज कर सकते हैं सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed