फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीपीएस के अपह्त छात्र रायबरेली से बरामद

डीपीएस के अपह्त छात्र रायबरेली से बरामद

Wed, 23 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
डीपीएस के अपह्त छात्र रायबरेली से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
दिल्ली पब्लिक स्कूल का अपहृत छात्र अर्पित रायबरेली के रेलवे स्टेशन से मंगलवार को सकुशल बरामद हो गया। छात्र की बरामदगी को लेकर पीड़ित परिवार ने सुबह एसएसपी आवास पर हंगामा किया था। परिजनों का कहना है कि छात्र की साइकिल अभी नहीं मिली और वह अभी अर्द्धबेहोशी की हालत में हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि छात्र खुद ही गया था।
परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के रामनगर गांव निवासी योगेंद्र गुर्जर का इकलौता बेटा अर्पित सोमवार शाम लापता हो गया था। वह अपनी चचेरी बहन की सुसराल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। अर्पित समर कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन लौटा नहीं था। मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीणों ने अर्पित को बरामद कराने की मांग को लेकर एसएसपी आवास पहुंचे और हंगामा किया। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। एसएसपी ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम भी थाना पुलिस के साथ लगा दी। तभी योगेंद्र के मोबाइल पर रायबरेली से फोन आया कि आपका बेटा लक्ष्मणपुरी रेलवे स्टेशन पर है। इस पर योगेंद्र और उनके दामाद कृष्ण समेत चार लोग रायबरेली पहुंचे। जहां से अर्पित सकुशल बरामद हुआ।
विज्ञापन

ठीक से नहीं बोल रहा अर्पित
योगेंद्र ने बताया कि वह रायबरेली से अर्पित को लेकर लौट रहे हैं। अर्पित अभी कुछ ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उसकी साइकिल भी नहीं मिली। उसने बताया कि एक युवक उसको रेलवे स्टेशन पर ले गया था। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में अर्पित खुद ही गया था। उसके वापस लौटने पर पुलिस जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बात
सोमवार शाम हुआ था लापता, परिजनों ने किया एसएसपी आवास पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed