{"_id":"596689684f1c1b19288b45ea","slug":"81499892072-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह आरोपी गिरफ्तार, नौ अभी बाकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह आरोपी गिरफ्तार, नौ अभी बाकी
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अब तक छह आरोपी किए पुलिस ने गिरफ्तार
मेरठ। एमपीजीएस प्रकरण में पुलिस ने सात नाबालिग, दो महिलाएं और छह लोगों के नाम दोनों मुकदमों में शामिल कर लिए है। जिसमें पांच लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी, एक नाबालिग को थाने से मुचलके पर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत का कहना कि आरोपी आसमां और उसकी नौकरानी नरगिस, शहजाद, तनवीर आजम, शादाब और सात बच्चे सीसीटीवी कैमरे में दिखे है। जिनके आधार पर उनको मुकदमे में शामिल किया है। नौ नामजद आरोपी आसमां, नरगिस, शादाब और छह नाबालिग की गिरफ्तारी होना बाकी है। सभी आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने जेल भेजे है।
मैनेजमेंट नहीं, जेल भेजे आरोपी
पुलिस पांच आरोपी जेल भेज चुकी है। यह सभी आरोपी पुलिस मैनेजमेंट करके थाने लाई थी। पुलिस उनको समझाकर लाई थी कि बाहर से बाहर जमानत करा देंगे। लेकिन एसएसपी ने थाना पुलिस को सख्त हिदायत दी कि मैनेजमेंट नहीं चलेगा, आरोपियों को जेल भेजो। उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई करो, जिससे वे जेल जरूर जाएं। एसएसपी ने खुद लिखा पढ़ी के कागज देखे। तब जाकर उनको जेल भेजा गया।