{"_id":"5caba6bdbdec2213ea539b73","slug":"71554753213-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के तीन माह बाद पूर्व प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के तीन माह बाद पूर्व प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के तीन माह बाद पूर्व प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी के तीन माह बाद ही नवविवाहिता पूर्व प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित युवक व उसके परिवार ने विवाहिता की बरामदगी की मांग करते हुए शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक युवक परिवार के साथ रहता है। युवक का पुश्तैनी गारमेंट मेकिंग का व्यवसाय है। जनवरी में उसका विवाह हापुड़ के निकट एक गांव की युवती से हुआ था। दोनों पक्षों के लोगों ने विवाह धूमधाम से किया। युवक का आरोप है कि विवाह के बाद से उसकी पत्नी एक अज्ञात व्यक्ति से फोन पर घंटों बात किया करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। युवक के परिजनों ने विवाहिता को कई बार समझाने का प्रयास भी किया मगर कोई लाभ नहीं हुआ। युवक व उसके परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व विवाहिता घर से कहीं लापता हो गई। पति व ससुराल के लोगों ने रात भर उसका इंतजार किया। मगर, वह नहीं लौटी। मंगलवार को युवक ने नवविवाहिता की गुमशुदगी की संबंध में शिकायत की। पति ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे लापता करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।