फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीआरपीएफ के जवान ने लूटी आबरू, शादी रुकवाने की मांग

सीआरपीएफ के जवान ने लूटी आबरू, शादी रुकवाने की मांग

Sun, 03 Mar 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान ने लूटी आबरू, शादी रुकवाने की मांग
बुलंदशहर सहित सभी केंद्र
विज्ञापन


- किठौर थाना क्षेत्र की युवती का दावा, सिपाही ने एक साल पहले किया था निकाह
- आरोप है कि अब दूसरी शादी कर रहा है सिपाही, पुलिस अधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र की रहने वाली दूसरे समुदाय की एक युवती ने सीआरपीएफ के सिपाही पर शादी का झांसा देकर एक माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक साल पहले उससे निकाह करने के बाद अब सिपाही दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। एसपी ट्रैफिक मेरठ ने इस मामले में बुलंदशहर के गुलावठी थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंसाफ न मिलने पर पीड़िता ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
पीड़ित युवती ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह पढ़ाई करने के लिए दिल्ली जाती थी। एक साल पहले बस में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को सीआरपीएफ में सिपाही बताते हुए गुलावठी बुलंदशहर निवासी बताया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ शादी करने की बात कही। युवक उससे लगातार बात करता रहा। आरोप है कि युवक उसे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने धर्म बदलकर उसके साथ निकाह कर लिया। उसे कुछ दिन किराए के मकान में रखा। पीड़िता का दावा है कि कुछ दिन साथ रहने के बाद युवक उसे छोड़कर चला गया। कहने लगा कि बाद में कोर्ट मैरिज करके साथ रहेंगे। इसके बाद हम दोनों अपने-अपने घर रहने लगे थे।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि अब उसे पता चला है कि तीन मार्च को आरोपी दूसरी शादी करने जा रहा है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने थानाध्यक्ष गुलावठी को फोन करके जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। आरोपी दिल्ली में तैनात बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से मांगे कागजात
एसपी ट्रैफिक ने युवती से कहा कि यदि शादी संबंधी कोई कागजात या अन्य सुबूत हो तो पुलिस जांच में मदद मिलेगी। पीड़िता ने कहा कि कागजात उसके पास कोई नहीं है। युवक ने निकाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed