फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कहां गायब हो गए 118 अपराधी

कहां गायब हो गए 118 अपराधी

Thu, 07 Feb 2019 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
कहां गायब हो गए 118 अपराधी
जिले से 118 अपराधी लापता
विज्ञापन

जांच में दूसरे राज्यों में शिफ्ट होने की बात सामने आई, इनाम घोषित करने की तैयारी
पांच महीने में 1000 वांछित किया जा चुके गिरफ्तार
इंवेस्टीगेशन...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पुलिस के सर्च अभियान में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मेरठ जनपद से 118 अपराधी लापता हो गए हैं, जिन पर पुलिस इनाम घोषित करने की तैयारी में थी। जांच में सामने आया कि ये आरोपी दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो गए हैं।
इसे पुलिस की गोली लगने का डर कहेंगे या फिर उसकी नाकामी। पांच माह में वांछित पकड़ो अभियान में एक हजार वांछितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बावजूद 118 अपराधी ऐसे सामने आ रहे हैं, जो कि अपने घरों से गायब हैं। आगामी चुनाव को देखते पुलिस अधिकारियों ने थानेदारों को निर्देश दिया हुआ है कि वांछितों को गिरफ्तार करो। इसकी रोजाना मानीटरिंग भी कराई जा रही है। पुलिस का दावा है कि वांछित दूसरे राज्यों में जाकर रहने लगे हैं। हाल फिलहाल में उनके द्वारा अपराध की कोई घटना सामने नहीं आई है। हालांकि इन अपराधियों का पुराना रिकार्ड खंगालकर उनके ऊपर इनाम घोषित करने की पुलिस तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम ने खोली पोल
वांछित 118 अपराधियों की लोकेशन का पता लगाने के लिए सर्विलांस की टीम को लगाया गया। सर्विलांस ने इन अपराधियों के दूरदराज राज्यों में रहना उजागर किया। पुलिस इन अपराधियों के परिजनों पर शिकंजा कसेगी। उक्त अपराधी दूसरे राज्यों में अपराध कर रहे हैं या नहीं, इसकी भी जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर भेजेंगे पुलिस टीम
एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि थानेदार टीम गठित करेंगे। उसके बाद दूसरे राज्यों में गिरफ्तारी वारंट लेकर जाएगा। चुनाव से पहले सभी अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed