फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परिवहन विभाग की टीम को पीटा, भाजपा नेता ने थाने से छुड़वाए

परिवहन विभाग की टीम को पीटा, भाजपा नेता ने थाने से छुड़वाए

Sun, 15 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग की टीम को पीटा, भाजपा नेता ने थाने से छुड़वाए
मेरठ। बेगमपुल के पास शनिवार रात कार सवार युवकों ने परिवहन विभाग की टीम के साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक आरोपी ने खुद को दरोगा का रिश्तेदार बताकर एक हजार रुपये भी वसूलकर फिर से अभद्रता कर धमकी दी। थाने पहुंचे एक भाजपा नेता ने पुलिस से समझौता कराकर आरोपी छुड़वा दिए।
विज्ञापन

बेगमपुल के पास ऑल्टो कार और परिवहन विभाग की टीम की गाड़ी टकराने पर कहासुनी हो गई। आरोपी युवकों ने परिवहन विभाग के लोगों की गलती बताकर हाथापाई कर दी। एक हजार रुपये लेकर कहा कि कार में नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची सदर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जिसमें आरोपी युवकों ने एक भाजपा नेता को बुला लिया। भाजपा नेता ने अधिकारियों से कहकर समझौता कराकर आरोपियों को छुड़ा लिया। आरोपियों में एक आर्मी में डॉक्टर और दूसरा स्पोर्ट्स कोच बताए गए। वहीं, भाजपा नेता का कहना है कि वह तो सदर थाने में शोभायात्रा के मामले में गए थे। वहीं, एएसपी कैंट का कहना है कि भाजपा नेता शोभायात्रा के मामले में आए थे। बेगमपुल पर कार की टक्कर के मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। पुलिस पर समझौता कराने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed