{"_id":"5b33fffd4f1c1bca228b7ece","slug":"71530134525-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन के निशाने पर रेल, अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी संगठन के निशाने पर रेल, अलर्ट
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रेलवे के लिए एक आतंकी संगठन ने मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। अलकायदा की तरफ से धमकी मिलने के बाद बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिसके बाद दिल्ली के अलावा वेस्ट यूपी के सभी जिलों में पुलिस और रेलवे के अधिकारियों को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार सीआरपीएफ के अधिकारी की तरफ से रिपोर्ट जारी की गई है कि आतंकवादी संगठन अलकायदा डिरेल करने की साजिशों में जुटा है। आतंकी संगठन की ओर से एक पत्रिका भी जारी की गई है, जिसका ट्रेन डीरेल ऑपरेशन नाम दिया गया है। इसमें कहा गया कि आतंकी संगठन ने डीरेलमेंट टूल का डिजाइन घर में तैयार करने का तरीका और इसके द्वारा ट्रेन को डिरेल करने के तरीके की भी जानकारी दी गई। इसमें भारी संख्या में जानमाल की नुकसान करने की बात कही गई है।
सीआरपीएफ की ओर से खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद सभी जोन के डिवीजनल स्तर पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। डिवीजनल ऑफिस की तरफ से एक पत्र 22 जून को जारी किया गया। जिसकी प्रति रेलवे और पुलिस के अधिकारियों को भी भेजी गई है। जिसमें दिल्ली के अलावा, गाजियाबाद ओर मेरठ व वेस्ट के अन्य जिलों में निर्देश दिए गए हैं कि रेलवे के रनिंग व फील्ड स्टाफ की काउंसिलिंग की जाए कि वह अधिक से अधिक सतर्कता बरतें और सिग्नल लाइन सेक्शन में अपने और डबल लाइन सेक्शन में अपने व बराबर वाले ट्रैक पर नजर भी बनाये रखें।
विज्ञापन
पत्र में यह भी सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी असामान्य व संदिग्ध वस्तु रेलवे ट्रैक पर दिखाई देने पर तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश करें। इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी जाए। आतंकी संगठन की हरकत को नाकाम करने के लिए सभी लोको निरीक्षकों को अलर्ट रहकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया कि सभी विषयों पर रनिंग स्टाफ की प्रत्येक चार दिनों में काउंसिलिंग करें और रनिंग स्टाफ की रिपोर्ट पांच जुलाई तक मंडल ऑफिस को भेजें।
खास बातें:
आतंकी संगठन की धमकी से दिल्ली और वेस्ट यूपी के जिलों को निर्देश