फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, घर से निकाला

धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, घर से निकाला

Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, घर से निकाला
मेरठ। महिला का धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने और फिर उसे घर से निकालकर दूसरी महिला से निकाह करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर शिकायत की है। एसपी सिटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला की शादी मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। दंपति से एक बेटा भी है। पीड़िता इंदिरा चौक के पास एक पैथोलॉजी लैब में नौकरी करती थी। वहीं पर जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक भी नौकरी करता था। आरोपी है कि करीब चार माह पहले आरोपी युवक ने महिला को झांसे में लेकर उसके पति से तलाक करा दिया था। उसके बाद महिला को अगवा करने के बाद उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। फिर महिला से निकाह कर लिया था।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने थाना लिसाड़ी गेट में दर्ज करायी शिकायत में बताया कि अब युवक ने उसे घर से निकाल दिया और हत्या करने की धमकी दी। युवक ने किसी दूसरी महिला से निकाह कर लिया है। आरोपी युवक ने धमकी दी है कि उसने उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली है। यदि थाने में शिकायत करने की कोशिश की तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। बाद में आरोपी ने उसे मोबाइल से कॉल करते हुए भी धमकी दी है। लिसाड़ी गेट थाने के कार्यवाहक एसओ अनिल सैनी ने बताया कि आरोपी उरूज खान के घर दबिश दी गई। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी गिरफ्तारी
महिला ने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। आरोपी के घर दबिश दी गई। लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी

खास बातें:
आरोपी युवक महिला के साथ पैथोलॉजी लैब में करता था नौकरी
पहले महिला का तलाक कराया था, अब दूसरी महिला से किया निकाह
जान से मारने की दी धमकी, पीड़िता ने की लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed