फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मस्जिद में घुसकर बोला हमला, बाहर फायरिंग

मस्जिद में घुसकर बोला हमला, बाहर फायरिंग

Mon, 18 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद में घुसकर बोला हमला, बाहर फायरिंग
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के करीमनगर में रविवार रात मस्जिद में मीटिंग के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोपी पक्ष के युवकों ने तमंचे की बट और चाकू से हमला बोलकर दो लोगों को घायल कर दिया। मस्जिद के बाहर तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना के बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

करीमनगर में रात करीब नौ बजे मस्जिद में मीटिंग चल रही थी। जिसमें हाजी इरशाद और हाजी सईद और अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि करीमनगर निवासी एक युवक से विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने गालीगलौज कर भुगतने की धमकी दे दी। अन्य लोगों ने बीच बचाव करा दिया। कुछ देर में आरोपी युवक अपने भाई और अन्य युवकों के साथ पहुंचा। आरोप है कि इन युवकों ने हाजी सईद और इरशाद पर हमला बोलकर घायल कर दिया। उसके बाद आरोपी पक्ष के मस्जिद के बाहर तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिविल लाइन और इंस्पेक्टर नौचंदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पीड़ित पक्ष ने दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी है। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
करीम नगर में मस्जिद में मीटिंग में हुआ था विवाद
तमंचे की बट और चाकू से हमला कर दो लोगों को किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed