{"_id":"5a04ac974f1c1bd9538bc0e2","slug":"71510255767-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रण में कुरुक्षेत्र से आई 80 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रण में कुरुक्षेत्र से आई 80 पेटी शराब बरामद
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर/मेरठ। गंगानगर पुलिस ने एक सप्ताह में दूसरी बार छापा मारकर 80 पेटी शराब बरामद कर ली। यह शराब भी निकाय चुनाव में बांटने के लिए हरियाणा से मंगाई गई थी। इससे पहले पुलिस ने 100 पेटी शराब बरामद की थी।
गंगानगर एसओ आशुतोष कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर सलारपुर गांव में सूचना पर कैंटर को पकड़ लिया गया। कैंटर में आलू के कट्टे भरे थे। कैंटर के चालक से जब तलाशी देने को कहा गया तो उसके साथ मौजूद युवकों ने विरोध कर दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाकर आलू के कट्टे हटाए तो उसके नीचे शराब की पेटियां रखी थीं। एसओ ने बताया कि इस संबंध में तीन आरोपियों आई ब्लॉक गंगानगर निवासी विनोद, विशु निवासी अंबाला और राजकुमार निवासी गांव सतवई जानी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक दल के प्रत्याशी ने मंगायी थी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह यह शराब की खेप हरियाणा के कुरुक्षेत्र से लाए थे। जो कि नगर निकाय चुनाव में प्रयोग की जानी थी। बताया गया कि यह शराब एक राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी ने मंगाई थी, जो वोटरों को लुभाने के लिए बांटी जानी थी। पुलिस भी राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी की संलिप्तता से इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
खास बात
- कैंटर में आलू के कट्टों के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी
- नगर निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए बांटी जानी थी