फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आतंकी इनपुट पर चार सुपर जोन में बंटा गढ़ गंगा मेला

आतंकी इनपुट पर चार सुपर जोन में बंटा गढ़ गंगा मेला

Fri, 03 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
आतंकी इनपुट पर चार सुपर जोन में बंटा गढ़ गंगा मेला
मेरठ। गढ़ गंगा मेले पर मिले आतंकी इनपुट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बृहस्पतिवार को आईजी रेंज रामकुमार ने मेला क्षेत्र निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेले को चार सुपर जोन में बांटा गया है। प्रत्येक सुपर जोन की कमान एडिशनल एसपी और अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी के हाथों में रहेगी। खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर मेला क्षेत्र में पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

आईजी रेंज रामकुमार ने बताया कि मेले में छेड़छाड़ की घटनाओं पर काबू पाने के लिए मनचलों पर शिकंजा कसा जाएगा। सट्टा और जुआ न खेला जाए, इसको लेकर भी पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। आईजी ने एसपी हापुड़ और अन्य अधिकारियों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था का अवलोकन किया। घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

24 घंटे गोताखोर, 100 से ज्यादा सीसीटीवी प्वाइंट
आईजी के अनुसार प्रत्येक घाट पर 24 घंटे के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर पीएसी के गोताखोर तैनात किए गए हैं। पूरे मेला परिसर में 100 से अधिक स्थानों पर प्वाइंट बनाकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिस स्थान पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, वहां की निगरानी के लिए भी अलग से एडिशनल एसपी को तैनात किया गया है। मेले परिसर के प्रत्येक सुपर जोन में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध लोगों और असलहों की चेकिंग के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के लिए लगी यह फोर्स
मेले की सुरक्षा के लिए एक एसपी, छह एडिशनल एसपी, दस सीओ, 40 इंस्पेक्टर/थाना प्रभारी, 192 एसआई, 161 एचसीपी, 850 कांस्टेबल, छह कंपनी पीएसी, दो कंपनी पीएसी गोताखोर, 16 दमकल गाड़ी, घुड़सवार दस्ता, डॉग स्क्वाएड, बम निरोधक दस्ते के अलावा पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गई है। महिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी अलग से लगाई गई है।
25 लाख श्रद्धालु पहुंचे
पुलिस अफसरों के अनुसार मुख्य गंगा स्नान 4 नवंबर को है। मेले में अभी तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 35-40 लाख के बीच श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। वेस्ट यूपी के जिलों के अलावा, हरियाणा और दिल्ली के लोग भी मेले में दीपदान करने पहुंचते हैं।
लखनऊ से भी निगरानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस-प्रशासन को एक सप्ताह पहले ही सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए थे। एटीएस की टीम भी लखनऊ मुख्यालय से मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भेजी गई है। इंटेलीजेंस और एलआईयू की टीम भी यहां डेरा डाले हुए है।
मखदूमपुर में भी सुरक्षा कड़ी:
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मखदूमपुर मेले में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक सीओ, तीन थाना प्रभारी, 12 एसआई, तीन महिला एसआई, 18 हेड कांस्टेबल, 100 सिपाही, 26 महिला सिपाही, दो टीएसाई, दो दमकल, एक कंपनी पीएसी, पीएसी के 30 गोताखोर लगाए गए हैं। एसपी देहात ने देर शाम मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था
आईजी रेंज रामकुमार के अनुसार गढ़ गंगा मेला परिसर को चार सुपर जोन में बांटकर कड़ी सुरक्षा की गई है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कंट्रोल रूम से पूरी निगरानी की जा रही है।
खास बात
- 35-40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
- आईजी रेंज ने गढ़ गंगा मेले का किया निरीक्षण
- संदिग्धों की तलाश में खुफिया विभाग की टीम जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed