{"_id":"597a3a794f1c1b89208b45c4","slug":"71501182585-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों पर भारी पड़ी महिला की दिलेरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों पर भारी पड़ी महिला की दिलेरी
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शारदा रोड पर बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन झपटने की कोशिश की। लेकिन महिला की हिम्मत के आगे बदमाशों भाग खड़े हुए।
पंजाबीपुरा निवासी सुरेश अपनी पत्नी संगीता के साथ स्कूटी से शारदा रोड पर जा रहे थे। एक पेंट की दुकान के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने संगीता की चेन पर झपट्टा मारा। संगीता ने बदमाश का हाथ पकड़ते हुए शोर मचा दिया। जिससे बदमाश घबरा गए और बिना चेन छीने ही वहां से बाइक लेकर तेजी से निकल गए। आसपास के कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन वे हाथ नहीं आए। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल के अनुसार बदमाशों की तलाश में नूर नगर रोड, भूमिया का पुल, माधवपुरम आदि इलाकों में चेकिंग की गई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पेंट की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं। फुटेज में बदमाशों के चेहरे धुंधले नजर आ रहे हैं। एक्सपर्ट की मदद से उनके चेहरे साफ कराकर उन तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
खास बात
- शारदा रोड पर स्कूटी सवार महिला की चेन झपटने की कोशिश
- महिला ने बदमाश का हाथ पकड़कर शोर मचाया तो भाग खड़े हुए