{"_id":"5960c2114f1c1b30278b4595","slug":"71499513361-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने सरेआम सिपाही को मारा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने सरेआम सिपाही को मारा थप्पड़
Updated Sat, 08 Jul 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी ने सरेआम सिपाही को मारा थप्पड़
तिबड़ा रेलवे फाटक के पास शुक्रवार दोपहर नशे में धुत हंगामा कर रहे युवक को जब सिपाही ने रोका तो शराबी ने उसे सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शराबी को थाने ले गई। हालांकि बाद में भाजपा नेता के दबाव में युवक पर बिना कोई कार्रवाई किए छोड़ दिया गया।
शुक्रवार दोपहर तिबड़ा रेलवे फाटक के पास नशे में धुत एक युवक हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। एक सिपाही ने नशेड़ी को शांत होने को कहा।
इस पर युवक ने सिपाही को थप्पड़ मार दिया। पुलिस युवक को थाने ले आई। चर्चा है कि भाजपा नेता का फोन आने पर युवक को छोड़ दिया गया। एक माह पूर्व भी तिबड़ा रोड़ पर ही कुछ युवकों ने एक दारोगा को पीट दिया था। तब भी कुछ नेताओं के दबाव में आरोपियों को छोड़ दिया गया था।