फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाकियू का धरना खत्म, छह दिन का अल्टीमेटम

भाकियू का धरना खत्म, छह दिन का अल्टीमेटम

Sun, 12 May 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का धरना खत्म, छह दिन का अल्टीमेटम
- एसएसपी को दी तहरीर, कार्रवाई के लिए दस दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एडीजी ऑफिस पर भाकियू ने धरना स्थल पर भट्ठी मंगाई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी शहर के दस थानों की पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए। एसएसपी ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से वार्ता कर तहरीर लेकर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। रात 10:45 बजे धरना खत्म हुआ। भाकियू ने अल्टीमेटम दिया कि गढ़ पुलिस पर कार्रवाई नहीं हुई तो दस दिन बाद फिर भाकियू का लंबा आंदोलन होगा।
दोपहर दो बजे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने कार्यकर्ताओं के साथ एडीजी ऑफिस पहुंच गए थे। रात हो गई। लेकिन पुलिस का बड़ा अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। जिस पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एडीजी ऑफिस पर भट्ठी चढ़ाकर खाना बनाने की तैयारियां शुरू कर दीं। भाकियू ने भट्ठी मंगवा भी ली। इसकी सूचना पर रात 10:30 बजे एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी वहां पहुंचे। भाकियू प्रवक्ता ने गढ़ के थानेदार रविंद्र राठी और थाना पुलिस के खिलाफ तहरीर एसएसपी को सौंपकर दस दिन का अल्टीमेटम दिया। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करवाने की बात कहीं।
विज्ञापन

एडीजी के न मिलने पर नाराजगी जताई
भाकियू ने एडीजी मेरठ जोन के न मिलने पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि एडीजी अपने आवास में बैठे रहे। लेकिन बाहर नहीं आए। वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं को एसपी सिटी और अन्य अधिकारी समझाते रहे। लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी
गढ़ पुलिस ने गुंडागर्दी की है, जो बर्दाश्त नहीं होगी। एसएसपी मेरठ को तहरीर के साथ 10 दिनों का समय दिया है। कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू फिर बड़ा आंदोलन पुलिस के खिलाफ छेड़ेगा। सरेआम महिलाओं को पीटने वाला वीडियो भी सौंपा है। -राकेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता

निष्पक्ष जांच होगी
मैं मुख्यालय से बाहर हूं। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी थी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गढ़ पुलिस पर आरोप लगाए हैं। जिसकी जांच कराई जाएगी। निष्पक्ष जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed