फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खूनी संघर्ष के दौरान घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत

खूनी संघर्ष के दौरान घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
खूनी संघर्ष के दौरान घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
खूनी संघर्ष के दौरान घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन


मोदीनगर। होली में रंग खेलने के दौरान भोजपुर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव में हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई है। मौत के बाद गुसाए बुजुर्ग के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के विरोधी पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं को हत्या में परिवर्तित कर दिया गया है।

भोजपुर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गाँव में होली खेलने के दौरान रंग खेलने को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। संघर्ष में दोनों तरफ से लाठी- डंडों समेत धारदार हथियारों से हमला किया गया था। जिसमें दोनों पक्ष के 3 तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को दिल्ली व गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें एक घायल बुजुर्ग मटरू की रविवार शाम को ईलाज के दौरान मौत हो गई। रात में बुजुर्ग का शव गाँव पहुचते ही गुस्सा परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ केपी मिश्रा मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। बुजुर्ग की मौत होने के बाद गाँव में जातीय तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में लगातार गश्त कर रही है। थानाप्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्व ने बताया कि मारपीट के मुकदमें को हत्या में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed