फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   देवर-भाभी को युगल बनाकर थाने में बैठाया

देवर-भाभी को युगल बनाकर थाने में बैठाया

Tue, 18 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
देवर-भाभी को युगल बनाकर थाने में बैठाया

विज्ञापन
मेरठ। साकेत स्थित गोल मार्केट पार्क में बैठे देवर-भाभी को प्रेमी युगल बताकर पुलिस पकड़कर थाने ले आई। दोनों बार-बार कहते रहे कि वे देवर भाभी हैं, लेकिन पुलिस वालों ने उनकी एक नहीं सुनी और उनको हवालात में बैठा दिया। बाद में परिजनों को बुलाकर करीब दो घंटे बाद उनके सुपुर्द किया।
ब्रह्मपुरी की एक महिला गंगानगर स्थित एक स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं। शिक्षिका को स्कूल से उसका देवर बाइक पर लेकर आ रहा था। साकेत में शिक्षिका ने गिटार ठीक कराने के लिए दिया। इसके बाद वे दोनों साकेत गोल मार्केट पार्क में बैठे गए। तभी सिविल लाइन थाने की पुलिस वहां पहुंचा और खुद को एंटी रोमियो स्क्वॉयड बताते हुए उन्हें थाने ले गई।
विज्ञापन

देवर-भाभी चिल्लाते रहे कि समाज में उनकी बदनामी मत कराओ, वो प्रेमी युगल नहीं हैं। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। महिला ने एक रिश्तेदार को फोन कर इसकी जानकारी दी। परिजन थाने पहुंचे और दोनों के देवर भाभी होने के प्रमाण पुलिस को दिए। वहीं पुलिस की इस हरकत से परिवार के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनचले नजर नहीं आते
एंटी रोमियो स्क्वॉयड को शहर में मनचले नजर नहीं आते। स्कूलों के सामने छात्राओं और बाजारों में महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद पुलिस इक्का दुक्का कार्रवाई करती है। इसको लेकर अक्सर लोग हंगामा भी करते हैं। लोगों का कहना है कि अगर बेवजह पुलिस लोगों को परेशान करेगी तो माहौल खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed