{"_id":"5b2033ee4f1c1b614d8b6078","slug":"61528837102-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लूटी आबरु फिर की शादी और अब दिया छोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले लूटी आबरु फिर की शादी और अब दिया छोड़
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आठ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने दो बच्चों को लेकर ससुराल में ही रह रही थी। आरोप है इस दौरान देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने मायके वालों व ससुरालियों से शिकायत की तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद उसके देवर ने उससे शादी कर ली। अब देवर किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने बताया कि उसने करीब 15 दिन पूर्व थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने मंगलवार को फिर से तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच एक दरोगा को सौंप दी है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन