{"_id":"5b0b1bd84f1c1baa6e8b4ff4","slug":"61527454680-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के बच्चे पर तमंचा तान रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल के बच्चे पर तमंचा तान रेप का आरोप
Updated Mon, 28 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम के सामने मां से गैंगरेप
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
महिला हेल्प लाइन पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह तीन महीने पहले किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक ने उससे 60 हजार रुपये मकान निर्माण के लिए उधार लिए थे। इस रकम को किराए से काटने की बात कही थी। लेकिन निर्माण पूरा होते ही उसे मकान से निकाल दिया। अपने रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि चौकी पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने एसएसपी के यहां शिकायत भेजी थी। आरोप है कि इसी से नाराज आरोपी अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुसा और उसके तीन साल के बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसके साथ गैंगरेप किया। एसओ ने मामले को जांच के लिए चौकी पर भेजा है।
युवक पर फायर किया
मेरठ। जाकिर कालोनी निवासी तौहीद ने आरोप लगाया कि उसकी अपने मोहल्ले के एक युवक से मारपीट हो गई थी। उसने युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसी की रंजिश में उसने रविवार रात अपने तीन चार साथियों के साथ उसके घर पहुंचकर गोली चला दी और मारपीट कर भाग गए। तौहीद ने तहरीर दी है।
खास बातें:
महिला ने हेल्प लाइन पहुंचकर तीन युवकों पर लगाया आरोप