फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विजयनगर में गुंडागर्दी, सरेआम की फायरिंग

विजयनगर में गुंडागर्दी, सरेआम की फायरिंग

Sun, 18 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
विजयनगर में गुंडागर्दी, सरेआम की फायरिंग
मेरठ। वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित विजय नगर में शुक्रवार रात आधा दर्जन लोगों ने गुंडागर्दी जैसा माहौल बना दिया। हाथों में पिस्टल लेकर करीब आधे घंटे तक युवक घूमते रहे। कई राउंड गोलियां चलाईं। इलाके में दहशत का माहौल है। गोली चलाने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक के मुताबिक विजय नगर में सूरज यादव व चिंकी उर्फ राहुल में छात्रा से छेड़खानी को लेकर छह माह से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे चिंकी, हिमांशु उर्फ काजू, निशांत उर्फ तातू समेत छह युवक हथियारोें से लैस विजयनगर में पहुंचे। सभी के हाथों में पिस्टल थीं। युवकों ने दहशत फैलाने के लिए विजय नगर में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर गई। लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति करके वापस लौट गई।
विज्ञापन

फायरिंग की फुटेज वायरल
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गोलियां चलाते चार युवकों के चेहरे साफ है। जबकि दो युवकों की पहचान नहीं हो सकी। शनिवार को गोलियां चलाने वाले युवकों की फुटेज वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला लखनऊ डीजीपी तक का पहुंचा। डीजीपी ने एसएसपी से रिपोर्ट मांगी। एसएसपी ने एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक और सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी को बुलाकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीवीआर ले गई पुलिस
मामला लखनऊ तक पहुंचा तो पुलिस विजयनगर पहुंची। जिस सीसीटीवी कैमरे में गोली चलाते युवक कैद हुए, पुलिस सबसे पहले उसके घर पर पहुंची। पुलिस ने कैमरे की डीवीआर निकाली। लेकिन तब तक मीडिया वहां से फुटेज ले चुकी थी। पुलिस लीपापोती में लगी थी। लेकिन फुटेज वायरल हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि चिंकी, हिमांशु उर्फ काजू, निशांत उर्फ तातू और अमित फुटेज में हैं।
दो बच्चे उठाकर बनाया दबाव
सिविल लाइन पुलिस ने विजयनगर से दो बच्चों को उठाया है। जिनसे पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि इन बच्चों के रिश्तेदार ही आरोपी हैं। दबाव बनाने के लिए इनको उठाया गया है। सवाल उठता है कि आखिर बच्चों का क्या कसूर है। बच्चों को छुड़ाने के लिए उनके परिजनों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि देर रात बच्चों को छोड़ दिया गया।
फुटेज में कौन है वो महिला
इस फुटेज में दो युवक हाथ में पिस्टल लेकर एक घर की तरफ दौड़ते हैं। जिनको दो युवक पकड़ते और वहां जाने से रोकते नजर आए। इस दौरान एक महिला भी अपने घर से बाहर आई। महिला से युवकों ने बातचीत की। वह महिला कौन है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। करीब आधे घंटेे तक युवक हथियार लहराते विजयनगर में घूमते रहे।
पुलिस की लापरवाही
लोगों ने बताया कि इस मामले में सिविल लाइन पुलिस की लापरवाही है। बृहस्पतिवार को सूरज यादव व चिंकी उर्फ राहुल पक्ष में विवाद हुआ था। पुलिस भी मौके पर गई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को फिर दोनों में कहासुनी हुई और एक पक्ष ने गुंडागर्दी जैसा माहौल बनाया। पुलिस फिर गई थी, लेकिन खाली हाथ लौट आई।

पुलिस टीम लगी है
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार मामला दो पक्षों में पहले से चल रहा है। एक पक्ष के लोगों ने गुंडागर्दी जैसा माहौल बनाया है। सरेआम कई फायर भी किए हैं। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई है।
खास बातें:
- लोगों में दहशत, सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी
- फायरिंग की वीडियो वायरल, पुलिस को फटकार
- छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में चल रहा है विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed