फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वव

वव

Thu, 25 Jan 2018 02:56 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
वव
पद्मावत के विरोध में बखेड़ा, तोड़फोड़ और पथराव
विज्ञापन

मेरठ। विवादों में फंसी फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होगी। लेकिन इसके विरोध में बुधवार को शहर के कई मॉल्स और सिनेमाघरों में तोड़फोड़ और पथराव हुआ। क्षत्रिय महासभा, महाराणा प्रताप राजपूत संगठन, राष्ट्रीय सिंह सेना आदि संगठनों ने बृहस्पतिवार को फिल्म का प्रदर्शन होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। शाप्रिक्स मॉल के बाहर दिल्ली रोड जाम कर दी गई। शाम को शॉप्रिक्स में प्री शो चला। लेकिन पीवीएस में रद कर दिया गया।
शॉप्रिक्स मॉल: मानव शृंखला बनाकर जाम की दिल्ली रोड
दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के सामने दोपहर करीब एक बजे पहुंचे कई संगठनों के प्रदर्शनकारियों गगन सोम, सूर्यप्रताप सिंह राणा, पूजा रावत, अमित परमार, आदित्य, शक्ति चौहान आदि ने नारेबाजी और हंगामा किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने मॉल में घुसने की कोशिश की तो उनकी मॉल के निजी सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक हो गई। इस दौरान किसी ने पत्थर मारकर मॉल का शीशा तोड़ डाला। जिसके बाद मॉल के सभी गेट बंद कर दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने शॉप्रिक्स मॉल चौराहे पर मानव शृंखला बनाकर दिल्ली रोड जाम कर दी। सूचना पर एसपी सिटी, एडीएम सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी व कोतवाली कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन हंगामा कर रहे इन लोगों ने साफ कहा कि किसी कीमत पर फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। इसे लेकर उनकी पुलिस अधिकारियों से खूब बहस हुई। जाम में फंसे स्कूली बच्चे, हुए परेशान
विज्ञापन

कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में धारदार हथियार थे। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच स्कूलों की छुट्टी होने पर स्कूली बच्चे जाम में काफी देर तक फंसकर परेशान रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला, तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शो देखने नहीं आए
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय में मॉल संचालक और संगठन के नेताओं के साथ वार्ता की। कहा कि फिल्म के विवादित अंश हटाकर सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को हरी झंडी दी है, ऐसे में विरोध ठीक नहीं है लेकिन संगठन नेता नहंी माने। संगठन के नेताओं को प्री रिलीजिंग शो देखने का प्रस्ताव दिया गया। शाम करीब 7:30 बजे प्री रिलीजिंग शो चलाया गया। शो के दौरान एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी, मॉल प्रबंधक मौजूद रहे। लेकिन विरोधी संगठन की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। वेब सिनेमा प्रबंधक ने बताया कि शो पब्लिक नहीं, केवल अधिकारियों के लिए चला था।
पीवीएस मॉल : दिन में पथराव, शाम को प्रदर्शन
दोपहर करीब 12 बजे बाइक और स्कूटी से पहुंचे करीब एक दर्जन युवक शास्त्रीनगर स्थित पीवीएस मॉल पर पहुंचे। मॉल में अंदर घुसने के बजाय इन युवकों ने पथराव कर मॉल के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए। सूचना पर मेडिकल पुलिस पहुंची। मॉल संचालकों की मांग पर यहां फोर्स तैनात कर दी गई। यहां शाम को प्री रिलीजिंग शो चलने की सूचना पर छात्र नेता दुष्यंत तोमर, नरेश राणा आदि के नेतृत्व में कई संगठनों से जुडे़ युवा और क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे और शो का विरोध किया। सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। दुष्यंत चौधरी ने प्री शो का विरोध किया। जिसके बाद शो नहीं चला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि कल फिल्म चलती है तो इसका शांतिपूर्ण विरोध होगा। आम जनता को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। उधर, इस प्रदर्शन के कारण आसपास की दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी थीं।
मिलांज मॉल पर मैनेजर को चेतावनी
मोदीपुरम। सर्वसमाज के लोगों ने सुबह हाईवे स्थित मिलांज सिटी स्क्वायर मॉल पहुंचकर नारेबाजी की। बिग सिनेमा के मैनेजर को चेतावनी दी कि यदि बृहस्पतिवार को फिल्म का प्रदर्शन किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। मॉल में आग लगाने की भी चेतावनी दी। धमकी से मॉल प्रशासन भी दहशत में है। मॉल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की मांग की है।
जीजी मॉल में नहीं चला शो
दिल्ली रोड पर मेवला फाटक स्थित जीजी मॉल में कोई प्रदर्शनकारी नहीं पहुंचा। लेकिन यहां शाम को एहतियात बरतते हुए शाम को होने वाली प्री शो रद कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मॉल के पास बैरियर डालकर फोर्स लगा दी गई। टीपी नगर थानाध्यक्ष ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि मॉल प्रबंधन ने शाम को प्री शो नहीं चलाया।
रीगल में पोस्टर फाडे़
देर शाम रीगल सिनेमाघर में भी कुछ लोगों ने पहुंचकर फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। काफी हंगामा किया। इस सिनेमाघर में भी फिल्म का प्रदर्शन होना है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सिनेमाघर के प्रबंधक ने बताया कि लालकुर्ती पुलिस के अलावा सेना से भी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमे दर्ज
मेरठ। शॉप्रिक्स और पीवीएस मॉल में तोड़फोड़ और पथराव के मामले में मॉल प्रबंधन की ओर से ब्रह्मपुरी और मेडिकल थानों में बलवे और तोड़फोड़ के मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।

ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई विनय कुमार के अनुसार शॉप्रिक्स मॉल के मैनेजर सुमित मदान की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर बलवा, तोड़फोड़ और पथराव कर धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ मेडिकल सतीश कुमार के अनुसार पीवीएस मॉल के मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि उनके मॉल में तोड़फोड़, पथराव में करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed