{"_id":"5a3c28394f1c1bfc0f8b5493","slug":"61513891897-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस ने गर्ल्स कॉलेजों से दौड़ाए मनचले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पुलिस ने गर्ल्स कॉलेजों से दौड़ाए मनचले
Updated Fri, 22 Dec 2017 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मनचलों के खौफ के चलते छात्राएं स्कूल आने-जाने में डरने लगी हैं। रोजाना छेड़खानी की शिकायतों पर बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर महिला पुलिस की टीमें सड़कों पर उतर आईं। तीन गर्ल्स कॉलेजों के बाहर से 32 मनचलों को हिरासत में लिया गया, जबकि कई पुलिस के सामने से ही भाग गए। थाने में हंगामा हुआ तो पुलिस ने मनचलों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस और शक्ति मोबाइल ने गर्ल्स कॉलेजों के बाहर घूमते मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। महिला पुलिस पहले आरजी डिग्री और इंटर कॉलेज पर पहुंची। जहां मनचलों में अफरातफरी मच गई। एसओ महिला थाना ने यहां से 12 मनचलों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेजा। उसके बाद महिला पुलिस की टीम कैंट स्थित गर्ल्स कॉलेज पर पहुंच गई। जहां से 20 मनचलों को पकड़कर सदर बाजार और लालकुर्ती थाने में भेजा गया। इस दौरान कई मनचले पुलिस को देखते ही भाग गए।
उम्र कम और शरारत ज्यादा
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अधिकांश आरोपी नाबालिग हैं। जिनकी उम्र कम है लेकिन शरारत ज्यादा बड़ी हैं। स्टाइलिश बाइक लेकर दोपहर को स्कूल की छुट्टी के दौरान गर्ल्स कॉलेज के बाहर खड़ा होना उनकी आदत हो गई है। आती-जाती छात्राओं पर कमेंट और छेड़खानी करते है। पुलिस रोजाना उनको पकड़ती है और उम्र कम होने पर चेतावनी देकर छोड़ देती है।
विज्ञापन
बवाल न करा दे छेड़छाड़
छेड़छाड़ की वारदात को लेकर कई बार बवाल हो चुके है। गर्ल्स कॉलेेजों के बाहर छात्राओं से छेड़खानी को लेकर अभिभावकों में गुस्सा है। कई अभिभावक तो अपनी बेटियों को कॉलेज में खुद छोड़ने और खुद ही लाने लगे है। कई बार मारपीट तक हो चुकी है। कैंट स्थित गर्ल्स कॉलेज में पुलिस कई बार मनचलों को मौके से पकड़ चुकी है। इसके बावजूद भी शिकंजा नहीं कसा जा रहा।
महिला पुलिस सिखाएगी सबक
एसओ महिला थाना नेहा चौहान का कहना है कि शक्ति मोबाइल लेकर गर्ल्स कॉलेजों के बाहर रोजाना अभियान चलाया जाएगा। महिला पुलिस ही मनचलों को सबक सिखाएगी। बृहस्पतिवार को 32 मनचलों को कॉलेजों के बाहर से पकड़कर थानों में सौंपा गया। छात्राओं से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी।
अभियान सख्ती से चलेगा
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार मनचलों पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। एंटी रोमियो स्क्वाएड को भी लगाया जाएगा। एसओ महिला थाना और शक्ति मोबाइल संयुक्त रूप से मनचलों को कॉलेजों के बाहर से पकड़ेगी।