फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई

किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई

Fri, 21 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई
कंकरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म करने के साथ ही वीडियो क्लिप बना ली। मामला थाने पहुंचा तो आरोपी ने निकाह करने की बात कह दी। लेकिन बाद में मुकरते हुए क्लिप सोशल साइट्स पर डालने की धमकी दे दी। कंकरखेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल के अनुसार घटना करीब एक माह पूर्व की बताई गई है। परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया है कि करीब एक माह पूर्व किशोरी का एक रिश्तेदार दानिश निवासी जानी उससे मिला था। जिसने किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद वे तहरीर लेकर थाने पहुंचे थे तो आरोपी पक्ष ने किशोरी से निकाह करने की बात कहकर मामला दबा दिया था। लेकिन बाद में इससे मुकर गया। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया गया। जो किशोरी और उसके परिजनों को पुलिस कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला, निकाह की बात कहकर मुकरा आरोपी रिश्तेदार, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed