फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहले कराई बाल मजदूरी, फिर मजदूरी मांगने पर की मारपीट

पहले कराई बाल मजदूरी, फिर मजदूरी मांगने पर की मारपीट

Mon, 01 Apr 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पहले कराई बाल मजदूरी, फिर मजदूरी मांगने पर की मारपीट
खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव उलधन में एक व्यक्ति ने मजदूरी मांगने पर बच्चे की पिटाई कर दी। उसकी मां एवं दूसरा भाई विरोध करने पहुंचे तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव उलधन निवासी नवाबन पत्नी मुन्ना ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पूरा परिवार मेहनत मजदूरी करता है। उसका दस वर्षीय पुत्र दानिश भी गांव के ही एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करता है। रविवार को दानिश ने मजदूरी के 6000 रुपये मांगने गया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने रुपये न देकर गालीगलौज कर दी। दानिश ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद दानिश अपने घर पहुंचा तथा मां नवाबन को जानकारी दी। इस पर नवाबन अपने छोटे पुत्र को लेकर आरोपी के यहां पहुंचे तथा रुपये मांगे। इस पर आरोपी ने उन दोनों के साथ मारपीट कर दी। इस पर पीड़ित बच्चे एवं महिला घायल अवस्था में थाने पहुंचे और न्याय की मांग की। ये पूरा दिन न्याय की आस में थाने के बाहर बैठे रहे। वहीं, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed