फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहली ड्राइविंग टेस्ट में अंधाधुंध दौड़ाया वाहन, हादसा

पहली ड्राइविंग टेस्ट में अंधाधुंध दौड़ाया वाहन, हादसा

Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
पहली ड्राइविंग टेस्ट में अंधाधुंध दौड़ाया वाहन, हादसा
आरटीओ में आया था डीएल बनवाने, भगदड़ मची, एक युवक घायल
विज्ञापन

मेरठ। आरटीओ परिसर में मंगलवार को एक युवक ने ड्राइविंग टेस्ट के दौरान मैजिक वाहन अंधाधुंध दौड़ा दिया। मैजिक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक को पीट दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार जिटौली कंकरखेड़ा निवासी सोनू पुत्र उदेश कुमार मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आरटीओ आया था। ड्राइविंग टेस्ट देने के दौरान उसने मैजिक वाहन को दौड़ा दिया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान एक बाइक से जा रहे तीन युवक चपेट में आ गए। दो युवक तो बाइक से कूद गए, जबकि एक युवक सलमान पुत्र अख्तर निवासी आशियाना कालोनी लिसाड़ी गेट घायल हो गया। भीड़ ने ड्राइविंग टेस्ट दे रहे सोनू को मैजिक से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। काफी दूर तक भीड़ उसे पीटती हुई ले गई और एक दुकान में बंद कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश शर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, आरटीओ परिसर में हादसा होने के बाद काफी देर तक लोग दहशत में दिखे। हादसे से डरे आरटीओ के कर्मचारियों ने टेस्ट की प्रक्रिया को रद्द कर दिया। कुछ आवेदकों ने आपत्ति भी जताई। लेकिन कर्मचारियों ने एक न सुनी और वहां से चले गये। इसके बाद आवेदक भी कर्मचारियों को कोसते हुए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे के वाहन से ड्राइविंग टेस्ट
डीएल बनवाने के लिए आरटीओ में वाहन लाना जरूरी है। लेकिन जो लोग वाहन लेकर नहीं आते, उनको किसी दूसरे का वाहन उपलब्ध करा दिया जाता है। मंगलवार को जिस टाटा मैजिक वाहन से हादसा हुआ, वह भी किसी दूसरे का था। हादसे के बाद पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed