{"_id":"5c4237c4bdec220a742d9d28","slug":"51547843524-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परी क्षतगढ की खबरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परी क्षतगढ की खबरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से पांच लाख की रंगदारी मांगी
परीक्षितगढ़। गांव खानपुर बांगर में एक महिला से फोन करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। ऐसा नहीं करने पर उसके इकलौते पुत्र का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शुक्रवार को रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित पिता ने दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम खानपुर बांगर निवासी अफजाल ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी के फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। वहीं, रंगदारी नहीं देने पर उसके नौ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अहमद का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते दो दिन से परिजन दहशत में हैं। अफजाल ने बताया कि शुक्रवार को एक युवक रंगदारी मांगने पहुंचा। इस पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकडे़ गए युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविचंद्रवाल ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसलिए गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
सट्टा लगाते गिरफ्तार
फलावदा। पुलिस ने नंगला हरेरू निवासी सतीश पुत्र नत्थू को गांव में तालाब के समीप सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। इसके पास से 730 रुपये तथा सट्टे की पर्ची मिली है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन 22 को
मवाना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन 22 जनवरी मंगलवार को अंबेडकर कॉलेज गढ़ रोड मेरठ में होगा। इसको सफल बनाने के लिए तहसील के विभिन्न इंटर कॉलेजों में शिक्षकों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की। संपर्क करने वालों में जिला संरक्षक महेश कुमार त्यागी, जिला मंत्री महेश चंद शर्मा, राजकरण सिंह, वीरपाल शर्मा, नरेंद्र कुमार गोयल, वीपी चतुर्वेदी आदि थे।
शहीद द्वार का लोकार्पण 20 को
मवाना। शहीद मेजर जगदीश पाल के पुत्र जितेंद्रपाल सिंह निवासी करीमपुर ने बताया कि भारत पाक युद्ध 1971 में उनके पिता शहीद हो गए थे। उनकी पावन स्मृति में गांव करीमपुर से जाने वाली सड़क पर गणेशपुर रजवाहे के समीप द्वार निर्मित किया गया है। इस द्वार का लोकार्पण सेना के ब्रिगेडियर के त्यागी द्वारा 20 जनवरी को पूर्वाह्न 11.30 बजे किया जाएगा।