{"_id":"5c1c0243bdec225706705e05","slug":"51545339459-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन को गोली मारने वाला सिपाही पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरी बहन को गोली मारने वाला सिपाही पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी गांव में दीवार के विवाद में बीती शाम हुआ था संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
दादरी गांव में दीवार के विवाद को लेकर हुए संघर्ष के दौरान पुलिस में तैनात एक सिपाही ने अपनी चचेरी बहन को गोली मारकर घायल कर दिया था। महिला के पिता ने यूपी पुलिस में सिपाही अपने भतीजे पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन आरोपी सिपाही अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव दादरी निवासी मांगेराम और राम सिंह भाई है और दोनों के मकान आसपास है। दोनों मकान के बीच एक दीवार को लेकर विवाद चला आ रहा है। मांगेराम का बेटा विपिन शामली जनपद में 100 डायल में तैनात सिपाही बुधवार को अपने घर पर आया हुआ था। शाम को वह उस दीवार में कील ठोक कर छेद कर रहा था। रामसिंह की बेटी 40 वर्षीय संध्या ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसमें सिपाही विपिन ने गोली चला दी जो संध्या की छाती में जा लगी। जिससे संध्या गंभीर रुप से घायल हो गई थी।