{"_id":"5b16f9734f1c1b6c4d8b4fba","slug":"51528232307-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाले की हो गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाले की हो गिरफ्तारी
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार न करने पर रोष जताया है।
मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 26 सितंबर 2017 को उनके मोबाइल फोन पर अलग- अलग नंबरों से व्हाट्सएप संदेश भेजे गए थे। जिसमें प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिष्ठा को लेकर अपमानजनक बातें कहीं गईं थीं। इसका उन्होंने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि आरोपी गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला है। उसके बाद भी पुलिस अफसर पूरे मामले को दबाने में लगे रहे और सात माह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। एडवोकेट शर्मा के अनुसार जब पुलिस प्रधानमंत्री से संबंधित मुकदमे को ही गंभीरता से नहीं ले रही तो फिर किसे इंसाफ दिलाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो फिर इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।