फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बंदर के हमले से डरकर छत से गिरी बच्ची, मौत

बंदर के हमले से डरकर छत से गिरी बच्ची, मौत

Wed, 06 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बंदर के हमले से डरकर छत से गिरी बच्ची, मौत
सरूरपुर/मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में मंगलवार दोपहर 12 साल की बच्ची एक बंदर के हमले से डरकर छत से गिर गई। सिर में चोट लगने से बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

हर्रा निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन की बेटी सिफा (12) प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी। दोपहर को बच्ची घर की छत पर पहुंची थी। इस दौरान बंदर ने जैसे ही उस पर हमला बोलने की कोशिश की तो सिफा घबराकर भागने लगी। उसके बाद भी बंदर बच्ची की तरफ झपट पड़ा। अचानक बच्ची छत से नीचे गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। बच्ची की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने कहा कि कस्बे में एक साल में बंदर कई लोगों को घायल कर चुके हैं। बच्चों पर झपटते हैं। दो साल पहले खिवाई में भी एक बच्चा बंदरों की लड़ाई से डर कर छत से गिर गया था।
विज्ञापन

बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि परिजनों ने कोई कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी सिस्टम पर नहीं कोई असर
बच्ची की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि बंदरों का हर्रा कस्बे में आतंक है। कई बार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं करता। एक माह पहले भी एक महिला पर दो बंदरों ने हमला बोल दिया था। ऐसे तो लोग बंदरों के आतंक से डरकर घरों से निकलना बंद कर देंगे। बंदरों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस और कलक्ट्रेट में शिकायत दर्ज भी कराई थी लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।


खास बातें:
हर्रा कस्बे में मंगलवार दोपहर हुई घटना
कस्बे में बंदरों से डरकर पहले भी घायल होते रहे हैं बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed