फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दंपति को कमरे में बंद कर आठ लाख की चोरी

दंपति को कमरे में बंद कर आठ लाख की चोरी

Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
दंपति को कमरे में बंद कर आठ लाख की चोरी
दंपति को कमरे में बंद कर आठ लाख की चोरी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। फाजलपुर में शुक्रवार रात चोरों ने एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी को कमरे में बंद कर पूरा घर खंगाल लिया।
पुलिस के अनुसार फाजलपुर निवासी हरेंद्र चौधरी वायु सेना से रिटायर्ड अफसर हैं। उनका पुत्र प्रवीण कुमार मर्चेंट नेवी में सेलर के पद पर मुंबई में तैनात है। शुक्रवार रात घर पर हरेंद्र और उनकी पत्नी ही थीं। इस दौरान चोर छत के रास्ते घर में उतरे। जिस कमरे में दंपति सो रहा था, उसकी कुंडी लगा दी। उसके बाद तसल्ली से पूरा घर खंगाला। पीड़ित पक्ष के अनुसार चोर सेफ का ताला तोड़कर हीरे की अंगूठी, सोने की छह अंगूठियां, दो जोड़ी कुंडल, कड़े, चार चेन, चार चूड़ियां, पैंडल आदि सहित करीब आठ लाख रुपये के जेवर और अन्य सामान चोरी करके ले गए।

पड़ोसियों से खुलवाया गेट
शनिवार सुबह जब दंपति की आंखें खुलीं तो कमरे की कुंडी बंद मिलने पर उन्होंने शोर मचाया। बाद में पड़ोसियों को फोन कर कमरे का गेट खुलवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
फाजलपुर में वारदात, एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर का घर खंगाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed