{"_id":"5ad9087b4f1c1b9f098b573f","slug":"51524172923-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली मारी
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित जामिया रेजीडेंसी के पास बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। बदमाश से एक तमंचा और एक बाइक मिली है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मो. असलम मीटिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि लिसाड़ी गेट में दो बदमाश वारदात करने के इरादे से आ रहे हैं। जानकारी लगते ही पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास स्थित जामिया रेजीडेंसी के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों पर जवाबी गोलियां चला दी।
जिसमें एक बदमाश हसमुद्दीन पुत्र वाहिद निवासी भूडबराल परतापुर को गोली लगी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार हसमुद्दीन समर गार्डन लिसाड़ी गेट में रहता है। उस पर चोरी और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पचपेड़ा भावनपुर में अपनी ससुराल में छुपा था। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मुठभेड़ प्वाइंट बना जामिया रेजीडेंसी
पुलिस ने जामिया रेजीडेंसी के पास मुठभेड़ में आठ बदमाशों को गोलियां मारी हैं। सवाल उठता है कि पुलिस की बदमाशों से इसी जगह क्यों मुठभेड़ होती है और एक ही खास प्वाइंट पर बदमाशों को गोली क्यों लगती है। इसको लेकर चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना कि बिजली बंबा बाईपास से बदमाश लिसाड़ी गेट में घुसते हैं। इसको देखते वहीं पर पुलिस चेकिंग करती है। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि मेरठ में अब तक 37 बदमाशों से मुठभेड़ हो चुकी हैं। जिनमें चार बदमाश ढेर हुए तो 34 बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोलियां लगी हैं।