फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शोभापुर गांव में शांति बनाए रखना चुनौती

शोभापुर गांव में शांति बनाए रखना चुनौती

Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शोभापुर गांव में शांति बनाए रखना चुनौती
मेरठ/कंकरखेड़ा। शोभापुर गांव में शांति कायम रखना पुलिस के लिए चुनौती है। गोपी की हत्या के बाद राजनीति तेज होने पर लोग डॉ. आंबेडकर जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने की पुख्ता तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

दो अप्रैल को हुए उपद्रव का मुख्य केंद्र शोभापुर गांव और कचहरी रहा था। शोभापुर पुलिस चौकी फूंककर लोगों से जमकर बवाल काटा था। इस मामले में गांव के लोग सबसे ज्यादा नामजद हैं। पुलिस बवालियों को गिरफ्तार करने की प्लानिंग बना रही थी। लेकिन इस बीच आपसी रंजिश में दलित युवक गोपी की हत्या के बाद गांव का माहौल एकदम बदल गया। अब गांव के कुछ लोग राजनीति करने में जुट गए हैं। 14 अप्रैल को गांव में जुलूस निकालने तो कभी दूसरे कार्यक्रम करने की बात कर रहे है। जिससे फिर से माहौल खराब हो सकता है।
विज्ञापन

गांव में तनावपूर्ण शांति
शोभापुर गांव में तनावपूर्ण शांति है। आरएएफ व पीएसी तैनात है। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह, सीओ ट्रैफिक विजय प्रकाश और इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने शनिवार को भी गांव में फ्लैग मार्च निकाला। गांव के अधिकांश लोग शांतिपूर्ण ढंग से आंबेडकर जयंती मनाने की बात कर रहे है। पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि गांव के 100 से ज्यादा लोग नामजद हैं। माहौल शांत रखा तो किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed