{"_id":"5a440aae4f1c1b001c8bb4b0","slug":"51514408622-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.90 लाख की लूट में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8.90 लाख की लूट में पुलिस खाली हाथ
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड पर मंगलवार दिनदहाड़े हुई 8.90 लाख रुपये की लूट के मामले में टीपी नगर पुलिस बुधवार को खाली हाथ रही। जिन दो लोगों को पुलिस गाजियाबाद से पकड़कर लाई थी, उनका इस लूट में कोई रोल न सामने आना बताते हुए गाजियाबाद से आए परिजनों को सौंप दिया गया।
वहीं, बुधवार को थाने पहुंचीं एसएसपी मंजिल सैनी ने सीओ ब्रह्मपुरी और एसओ टीपी नगर के साथ इस केस में अभी तक हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए जल्द वर्कआउट करने के निर्देश दिए। वहीं, इस प्रकरण में सस्पेंड किए गए इरा मॉल चौकी इंचार्ज कैलाश चंद ने एसएसपी से कहा कि इस केस में मेरी कोई गलती नहीं है। मैंने तो सोमवार रात नाइट की थी। रात भर गश्त की। सुबह ही थाने में जीप खड़ी करके गया था। कुछ ही देर बाद ये घटना हो गई। एसएसपी ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि तुम्हें पता होना चाहिए था, तीन दिन बाद बैंक खुले थे, भीड़ होगी। अलर्ट रहना चाहिये था ना। बाद में एसएसपी ने चौकी इंचार्ज से कहा कि ठीक है, चलो जल्दी से लुटेरे पकड़ो, केस वर्क आउट करो फिर देखेंगे। इंस्पेक्टर टीपी नगर के अनुसार सर्विलांस टीम भी वर्क कर रही है। केस जल्द खोला जाएगा।