फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना में फंसी पुलिस

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना में फंसी पुलिस

Wed, 26 Jul 2017 07:50 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना में फंसी पुलिस
मेरठ। दहेज उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार करके लाए गए आरोपी का न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तबरेज अहमद ने न्यायिक रिमांड बनाने से इंकार करते हुए निजी मुचलके पर छोड़ने के आदेश दिए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर इस प्रकरण से संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी गुंजन पुत्री रवि उपाध्याय ने माछरा निवासी पति विशेषांक, ससुर गौरी लाल, सास मुनेष, देवर जयदीप, ननद ज्योति और मामा संदीप के खिलाफ विगत सात जुलाई को थाना गंगानगर में दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी जयदीप को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड बनाने की प्रार्थना की थी। जिस पर जयदीप के अधिवक्ता नरेश त्यागी ने गिरफ्तारी और रिमांड प्रार्थनापत्र पर विरोध जताया। कोर्ट ने बहस और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए रिमांड प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। सीजेएम कोर्ट ने विगत 13 जुलाई को ऐसे ही एक प्रकरण में थाना गंगानगर पुलिस के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए थे। खास बात
विज्ञापन

- गंगानगर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था दहेज उत्पीड़न का आरोपी
- सीजेएम कोर्ट ने मुचलके पर छोड़ा, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed