फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50 thousand prize crooks arrested in police encounter at Shamli

मुठभेड़ में दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, आरोपी ने दिया था इस बड़ी वारदात को अंजाम

Thu, 20 Jun 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jun 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
50 thousand prize crooks arrested in police encounter at Shamli
इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जनपद में बुधवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। इस हाथ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। 

विज्ञापन


बता दें कि 15 अप्रैल को चरथावल थाना क्षेत्र के गांव इंदरगढ़ माजरा निवासी दीपक अपने पिता के साथ क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 60 हजार रुपए निकालकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले तो पीछे से आये दो बदमाश दीपक को गोली मारकर उससे 60 हजार लूटकर फरार हो गए थे। अस्पताल जाते वक्त दीपक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस पूर्व में हत्या व लूट के एक आरोपी साकिब निवासी हसनपुर लुहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दूसरा आरोपी सुल्तान उर्फ कल्लू पुत्र सलीम निवासी खतौली फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


बुधवार रात करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तान आबादगढ़ गांव से अपने एक साथी के साथ बाइक पर आ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फॉयरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही अमित हाथ मे गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी करवाई में सुल्तान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने लुहारी की घटना को अंजाम दिया था। उसके ऊपर विभिन्न थानों में हत्या व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम है। जबकि फरार हुए बदमाश का नाम नईम निवासी गंगोह है। नईम की तलाश के साथ उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed