{"_id":"5ce29262bdec22078f24d069","slug":"41558352482-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में ट्रेन के आगे कूद दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में ट्रेन के आगे कूद दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त को किया व्हाट्सएप मैसेज, मैं जा रहा हूं मरने और ट्रेन के आगे लगा दी छलांग
मुरादनगर। घरेलू कलह में एक युवक ने बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने एक दोस्त को मैसेज भी किया कि वह मरने जा रहा है। हालांकि दोस्त ने वह मैसेज सुबह देखा। दूसरी ओर, परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस शव उनको सौंप दिया।
न्यू डिफेंस कॉलोनी में अरुण कुमार (28) पत्नी पूनम, बेटी कीर्ति (6), बेटा मनू (4) के साथ रहते थे। घर में किसी बात पर झगड़े के बाद बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे अरुण घर मेें यह बोलकर निकला कि मैं मरने जा रहा हूं। इतना ही नहीं, घर से निकलने के बाद उसने एक दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भी लिखा कि मैं मरने जा रहा हूं। अरुण के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रात करीब साढ़े 10 बजे हिसाली रेलवे यार्ड के पास दिल्ली से अमृतसर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के आगे कूदकर अरुण ने जान दे दी। एक्सप्रेस के चालक ने हादसे की सूचना रेलवे स्टेशन पर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसएचओ ने बताया कि शुक्रवार को मृतक अरुण के परिजन थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उधर, अरुण की पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है।
----------