फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मामला लेन-देन का, मचाया अपहरण का शोर

मामला लेन-देन का, मचाया अपहरण का शोर

Sat, 16 Mar 2019 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
मामला लेन-देन का, मचाया अपहरण का शोर
- पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले युवक को लिया हिरासत में
विज्ञापन

- उधार दिये कपड़े के पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

मेरठ। दिनदहाड़े युवक के अपहरण की सूचना पर शुक्रवार दोपहर हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। बाद में पता चला कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि पैसे के लेन-देन का है। पुलिस ने अपहरण का शोर मचाने वाले युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार अहमदनगर कांच का पुल निवासी राशिद कपड़ा कारोबारी है। उसने कुछ समय पहले महलका निवासी इमरान को कुछ कपड़ा उधार दिया था। इमरान तब कांच का पुल पर कपड़े की ही दुकान चलाता था। कुछ दिन बाद जब राशिद अपने पैसे लेने इमरान की दुकान पर पहुंचा तो पता चला कि इमरान ने दुकान बंद कर दी है। इसके बाद वह इमरान से अपने पैसे लेने महलका भी गया, लेकिन वहां उसके साथ अभद्रता की गई और धमकी देकर भगा दिया गया। शुक्रवार को इमरान किसी काम से हापुड़ अड्डा बाजार आया हुआ था। इसकी भनक लगते ही राशिद वहां पहुंच गया और उसने इमरान को पकड़कर अपना पैसा मांगा। काफी देर गहमा-गहमी होती रही। इसी बीच इमरान ने कंट्रोल रूम को फोन कर खुद के अपहरण का शोर मचा दिया। दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। कई थाने की पुलिस फोन करने वाले युवक की बतायी जगह पर पहुंच गई। मामला उलझता देख पुलिस दोनों को थाने ले आई। बाद में पता चला कि राशिद ने अपने पैसे इमरान से मांगे थे। तभी उसने शोर मचा दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट नजीर अली का कहना है कि राशिद की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अपहरण की झूठी सूचना देने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed