फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुर्वेशपुर में संषर्ष के बाद तनाव बरकरार, पुलिस बल तैनात

दुर्वेशपुर में संषर्ष के बाद तनाव बरकरार, पुलिस बल तैनात

Tue, 12 Feb 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
दुर्वेशपुर में संषर्ष के बाद तनाव बरकरार, पुलिस बल तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर में रविवार को अनुसूचित जाति एवं दूसरे समुदाय के बीच हुए संघर्ष के बाद गांव में तनाव के चलते सोमवार को भी पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश में दे रही है।
दुर्वेशपुर गांव में अनुसूचित जाति के अंकुर जाटव एवं दूसरे समुदाय के रमजान पुत्र सगीर पक्ष के बीच पांच दिन पूर्व कार की साइड लगने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके चलते रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव एवं फायरिंग हुई। संघर्ष में एक पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उधर, गांव में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने पुलिस बल के साथ दोनों पक्षों के आरोपियों की तलाश में दबिश दी परंतु वह हत्थे नहीं चढ़ सके। दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंकुर जाटव पुत्र सुरेश चंद की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें रमजान पुत्र सगीर, साजिद पुत्र लतीफ, राशिद पुत्र ननवा, नफीस पुत्र शफीक, शाहनवाज पुत्र दिलशाद, नवीजान उर्फ कालू पुत्र अलीजान, तनवीर पुत्र शफीक, सावेज पुत्र लतीफ, इस्तेकार पुत्र सीटू, शाकिब पुत्र आबिद, शाहजान पुत्र अलीजान, तब्बू पुत्र हारुन, सारिक पुत्र आबिद, इरशाद पुत्र सगीर व एक अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट एवं जानलेवा हमले समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, दूसरे पक्ष से रमजान पुत्र सगीर की तहरीर पर अंकुर जाटव पुत्र सुरेश चंद, आनंद पुत्र तोताराम, अजय पुत्र सूरजमल, संजिद पुत्र राजपाल, अरविंद व संजीव पुत्रगण फूल सिंह, अंकित पुत्र सुरेश चंद, अरुण पुत्र नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल गांव में सोमवार को तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता कराने में जुटे
दुर्वेशपुर के ग्राम प्रधान नसीम खां की पहल पर क्षेत्र के प्रभावशाली लोग इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे गांव में सांप्रदायिक सद्भाव कायम रह सके। ग्रामीण एक-दूसरे के सुख-दुख में काम आ सकें।


मुख्य बातें
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी
क्षेत्र के गणमान्य लोग समझौता कराने के प्रयास में जुटे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed