{"_id":"5b6765004f1c1bf6548b6f0a","slug":"41533502720-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूदा सिपाही, मची अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में कूदा सिपाही, मची अफरातफरी
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में कूदा पीएसी का जवान, अफरातफरी
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में शनिवार रात पीएसी का एक जवान गंग नहर में कूद गया। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। चर्चा रही कि सिपाही शराब के नशे में था। जैसे तैसे पुलिस कर्मियों ने उसे नहर से निकाला। इसी बीच मोबाइल से वीडियो बना रहे कांवड़िये का मोबाइल छीनने पर कांवड़ियों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया।
मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही पीएसी में तैनात है। सिपाही की ड्यूटी जानी थाना क्षेत्र के भोला झाल पर कांवड़ यात्रा में लगी है। शनिवार रात सिपाही सिविल ड्रेस में था। तभी अचानक से उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। जवान के नहर में कूदने की घटना से हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने सिपाही को नहर से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। इस बीच कुछ कांवड़िये घटना की वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते देख गुस्साए दरोगा ने दिल्ली निवासी कांवड़िये राकेश से मोबाइल छीन लिया। जिस पर कांवड़िये और ग्रामीण नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। सैकड़ों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। दरोगा के गलती मानने पर कांवड़िये शांत हुए। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जानी इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। सिपाही पीएसी का गोताखोर है, जो नशे की हालत में नहीं था। बताया गया कि नहाने के लिए सिपाही गंगनहर में कूदा था।