फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैमरे न होते तो उलझ जाती कोमल की मौत की गुत्थी

कैमरे न होते तो उलझ जाती कोमल की मौत की गुत्थी

Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
कैमरे न होते तो उलझ जाती कोमल की मौत की गुत्थी
मेरठ। 11वीं की छात्रा कोमल द्वारा कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में सोमवार को सिविल लाइन पुलिस ने करीब एक घंटे तक पड़ताल की। पुलिस मान रही है कि छात्रा कहीं न कहीं किसी दबाव या दुविधा में रही होगी। हालांकि परिजनों ने इससे इंकार किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यदि कैमरे की फुटेज न मिलती तो मौत की गुत्थी उलझकर रह जाती।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक सोमवार दोपहर नेहरू रोड स्थित शिवाय कांप्लेक्स में पहुंचे। जिस कोचिंग सेंटर में छात्रा पढ़ने जाती थी, वहां सेंटर के संचालक, शिक्षकों और साथी छात्र छात्राओं से पूछताछ की। कई छात्राएं इस दौरान चुप्पी साधे रहीं तो कई छात्राओं के बयान दर्ज किए गए। इंस्पेक्टर के अनुसार कोमल के साथ पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि संभवतया कोमल किसी दुविधा या दबाव में थी। बीते बृहस्पतिवार को जब वह कोचिंग सेंटर के बाहर मिली तो काफी परेशान दिखी थी। कोमल ने साथी छात्राओं के सामने यह बात जरूर कही थी कि वह स्कूल न जाकर इंस्टीट्यूट में ही एमबीबीएस की तैयारी करेगी। वहीं, कोमल ने कोचिंग क्लास में कहा था कि परिजनों ने उससे कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ ही कोचिंग में भी तैयारी करनी होगी। यदि स्कूल जाना छोड़ दिया तो तैयारी बीच में ही रह जाएगी। इंस्पेक्टर के अनुसार हो सकता है कि कोमल पर स्कूल जाने का दबाव हो, इसलिए उसने सुसाइड का कदम उठाया हो। इस मामले में परिजनों से भी जानकारी ली गई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण छात्रा के सिर और शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट लगना आया है।
विज्ञापन

नहीं था पढ़ाई का दबाव
छात्रा के बड़े भाई हरीश ने बताया कि कोमल ने इसी साल दसवीं पास की थी। कोमल के दसवीं में 88 प्रतिशत अंक आए थे। वह डॉक्टर बनना ही चाहती थी। छात्रा के भाई ने कहा कि पढ़ाई का कोई दबाव नहीं था। वह खुद ही रात में पांच से छह घंटे तक पढ़ाई करती थी। कभी भी उससे किसी ने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा की मां और भाई शव से लिपटकर रोने लगे। महिलाओं का भी रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया।

संस्थानों के बाहर कैमरे को लेकर अभियान
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि शहर के कोचिंग सेंटर और अन्य शिक्षण संस्थानों में सीसी टीवी कैमरे को लेकर पुलिस कांवड़ यात्रा के बाद अभियान चलाएगी। जहां कैमरे नहीं लगे हैं, वहां कैमरे लगाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। एसपी सिटी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को बड़ा क्लू मिला है। फुटेज देखकर परिजनों ने भी माना है कि छात्रा ने सुसाइड किया है।



खास बातें:
इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने कोचिंग सेंटर पहुंचकर लिए साथी छात्राओं के बयान
साथी छात्राओं ने कहा, स्कूल और कोचिंग सेंटर को लेकर दुविधा में थी कोमल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed