फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला लिपिक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक

महिला लिपिक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक

Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
महिला लिपिक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक
मेरठ। एमडीए के फर्जी रजिस्ट्री के मामले में फरार महिला लिपिक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट इलाहाबाद ने चार्जशीट दाखिल होने तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

तत्कालीन आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेश पर एमडीए के संयुक्त सचिव अजय कुमार ने 21 जून को महिला लिपिक सहित तीन लोगों पर फर्जी रजिस्ट्री के मामले में थाना सिविल लाइन पर धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें लिपिक शिव गोपाल वाजपेयी व रिटायर्ड लिपिक तारा सिंह को उसी दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन आरोपी महिला लिपिक फरार चल रही थी। आरोपी महिला रजनी कनौजिया के अधिवक्ता नगेंद्र कुमार मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा कि महिला लिपिक रजनी कनौजिया पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। जिसके चलते रजनी कनौजिया पर केस नहीं बनता, इसलिए उन पर दर्ज कराई गई एफआईआर को निरस्त व खंडित करने की मांग की। इस पर शासकीय अपर महाअधिवक्ता ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एफआईआर सही है। आरोप गलत नहीं हैं। एफआईआर निरस्त नहीं होनी चाहिए।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी महिला है और उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी नहीं है। इसलिए इन सब को देखते हुए उसे तब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, जब तक की पुलिस रिपोर्ट नहीं देती। न्यायालय ने आदेश में यह भी कहा कि आरोपी महिला को पुलिस की जांच में जरूरत पड़ने पर सहयोग करना होगा। आदेश की तारीख से तीन माह के भीतर पुलिस को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed