{"_id":"5b4e595e4f1c1b48748b574e","slug":"41531861342-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने किया हंगामा
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक महिला ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई न होने पर वह एसएसपी ऑफिस पहुंची। वहीं, आरोपी पक्ष के लोगों ने भी एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया।
मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी महिला मायके में रह रही है। जहां भावनपुर क्षेत्र के निवासी दो युवक भी किराए पर रहते हैं। आरोप है कि 13 जुलाई को वह घर पर अकेली थी तो दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मेडिकल थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ संजीव देशवाल ने एसओ मेडिकल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने एक जुलाई को दो युवकों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। अब आरोपी की बहन ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। अंदेशा है कि कहीं क्रास केस के लिए तो आरोप नहीं लगाए गए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवती और उसके परिजनों ने सीओ संजीव देशवाल से शिकायत कर आरोप लगाया कि महिला गलत आरोप लगा रही है। महिला के भाई पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। अब वह दोनों भाइयों को फर्जी मामले में जेल भिजवाने की साजिश रच रही है।