{"_id":"5b4e594c4f1c1b41748b56ae","slug":"41531861324-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पुत्र का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पुत्र का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एटीएम बूथ में एक शातिर युवक ने व्यापारी के पुत्र से डेबिट कार्ड बदलकर चालीस हजार रुपये ठग लिए।
पीड़ित नितिन पुत्र विपिन कंसल निवासी प्रीत विहार ने मेडिकल थाने पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह बैंक कालोनी के सामने एटीएम गया था। जहां रुपये निकालने में परेशानी होने पर एक युवक ने मदद करने के बहाने उसका कार्ड बदल लिया था। वह रुपये निकालकर घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मेसेज आया तो उसके होश उड़ गए। वह एटीएम पी पहुंचा तो वह खराब पड़ा था।
बाद में व्यापारी विपिन कंसल व भाजपा नेता हर्ष गोयल नौचंदी थाने पहुंचे। हर्ष गोयल ने कहा कि पांच मई को विपिन कंसल से चिट्ठी में कारतूस भेजकर रंगदारी मांगी गई थी, जिसका पुलिस आज तक खुलासा नही कर पाई है। अब बेटे के साथ ठगी हो गयी। हर्ष गोयल ने कहा कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा करे। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि एटीएम की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी युवक को जल्द पकड़ा जाएगा।